देश की खबरें | पाला बदलने के लिए धन के जाल में न फंसे पार्टी कार्यकर्ता : उद्धव ठाकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पाला बदलने के लिए पैसों के प्रलोभन में न आएं और मुंबई की खातिर एकजुट रहें।

मुंबई, 15 जून शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पाला बदलने के लिए पैसों के प्रलोभन में न आएं और मुंबई की खातिर एकजुट रहें।

यह टिप्पणी महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) समेत विभिन्न स्थानीय और नगर निकायों के चुनावों से पहले आई है। संभवत: इस वर्ष के आखिर में इन निकायों के चुनाव हो सकते हैं।

जून 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विद्रोह होने के बाद शिवसेना विभाजित हो गयी थी, परिणामस्वरूप ठाकरे के नेतृत्व वाली तत्कालीन महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई।

पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि ठाकरे ने रविवार को मुंबई में शिवसेना (उबाठा) शाखा प्रमुखों की बंद कमरे में हुई बैठक को संबोधित किया।

सूत्र ने ठाकरे के हवाले से कहा कि शाखा प्रमुख और निचले स्तर के अन्य कार्यकर्ता पार्टी की मुख्य ताकत हैं तथा उनकी एकता एवं ताकत के कारण ही संगठन ने अतीत में मुंबई में चुनाव जीते हैं।

सूत्र ने ठाकरे के हवाले से कहा, ‘‘नगर निगम चुनाव के लिए एकता जरूरी है। आपको पाला बदलने के लिए पैसों की पेशकश की जा सकती है। कितने समय तक के लिए ये पैसे काफी होंगे? जो लोग उद्धव ठाकरे और शिवसेना को खत्म करना चाहते हैं, उनके दिमाग में सिर्फ धंधे का नजरिया है। वे मुंबई को बेचना चाहते हैं और इसे कॉरपोरेट को सौंपना चाहते हैं।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ जो लोग पैसे के लालच में फंस जाते हैं, वे यह नहीं समझते कि उनका इस्तेमाल किया जा रहा है और बाद में उन्हें फेंक दिया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड