देश की खबरें | दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर दिल्ली में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में सुबह न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'मध्यम' श्रेणी में 118 दर्ज किया गया।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान परियोजना ‘सफर’ के पूर्वानुमान के अनुसार, एक्यूआई अगले तीन दिनों तक ‘संतोषजनक’ से ‘मध्यम’ बना रहेगा।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की शुरुआत और बाद में हवा की दिशा के उत्तर-पश्चिम की ओर बदलने के कारण अगले सप्ताह तक हवा की गुणवत्ता में गिरावट आ सकती है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं धान की कटाई के मौसम के दौरान हरियाणा, पंजाब और पाकिस्तान के पड़ोसी क्षेत्रों में पराली की आग का धुआं साथ लाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड