देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में जल्द चुनाव कराने के लिए पार्टियों को परिसीमन प्रक्रिया में सहयोग करना चाहिए : उपराज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि राजनीतिक दलों को परिसीमन प्रक्रिया को पूरा करने में सहयोग करनाा चाहिए ताकि जम्मू-कश्मीर में जल्द चुनाव कराने का रास्ता साफ हो।

जम्मू, 22 फरवरी उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि राजनीतिक दलों को परिसीमन प्रक्रिया को पूरा करने में सहयोग करनाा चाहिए ताकि जम्मू-कश्मीर में जल्द चुनाव कराने का रास्ता साफ हो।

सिन्हा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो लोग जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव चाहते हैं उनसे आग्रह है कि परिसीमन आयोग का सहयोग करें न कि बहाने बनाएं।’’

उनसे पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) द्वारा जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग के बारे में पूछा गया था।

यह पूछने पर कि जम्मू-कश्मीर में कब तक चुनाव कराए जा सकेंगे, सिन्हा ने कहा कि यह निर्णय चुनाव आयोग करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में संवैधानिक संस्थाएं हैं। निर्णय चुनाव आयोग करता है। परिसीमन से जुड़े कार्य पूरे होने दीजिए, आयोग निश्चित तौर पर चुनाव कराएगा।’’

उन्होंने हाल में पुलिसकर्मियों पर आतंकवादियों के हमले की निंदा की और कहा कि आतंकवाद को किसी भी कीमत पर नहीं बढ़ने दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड