देश की खबरें | ओडिशा में 16 जुलाई तक बढ़ाया गया आंशिक लॉकडाउन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने राज्य में कोविड-19 के मद्देनजर लागू आंशिक लॉकडाउन को 15 दिनों के लिए बढ़ाने की घोषणा की है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अब यह लॉकडाउन 16 जुलाई को सुबह पांच बजे समाप्त होगा।

भुवनेश्वर, 30 जून ओडिशा सरकार ने राज्य में कोविड-19 के मद्देनजर लागू आंशिक लॉकडाउन को 15 दिनों के लिए बढ़ाने की घोषणा की है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अब यह लॉकडाउन 16 जुलाई को सुबह पांच बजे समाप्त होगा।

इसके अलावा लॉकडाउन संबंधी अन्य पाबंदियां बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे समाप्त हो जाएंगी। ओडिशा के मुख्य सचिव एस सी महापात्रा ने बताया कि राज्य सरकार ने 30 जिलों को ए और बी नाम से दो श्रेणियों में बांटा है। ऐसे 20 जिलों को ए श्रेणी में रखा गया है, जहां कोरोना वायरस संक्रमण की दर पांच प्रतिशत से कम है जबकि शेष 10 जिलों को बी श्रेणी में रखा गया है। बी श्रेणी वाले जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या अधिक है।

ए श्रेणी वाले जिलों में साप्ताहिक कर्फ्यू लागू नहीं होगा और वहां दुकानें सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक खुल सकेंगी। बसों को अपनी क्षमता के मुताबिक यात्रियों को बैठाने की अनुमति होगी जबकि टैक्सी और ऑटोरिक्शा में केवल दो लोग ही बैठ सकेंगे।

इन जिलों में दैनिक बाजार और साप्ताहिक हाट खुल सकते हैं, छोटे सैलून को भी छूट रहेगी, स्ट्रीट फूड विक्रेता भोजन ले जाने की व्यवसाय के साथ काम कर सकते हैं, इसके अलावा इन जिलों में आउटडोर और इनडोर फिल्म शूटिंग की भी अनुमति है।

सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बारगढ़, संबलपुर, देवगढ़, कालाहांडी, बालांगीर, नुआपाड़ा, सोनपुर, गंजम, गजपति, कंधमाल, बौध, कोरापुट, नबरंगपुर, मलकानगिरी, रायगढ़, अंगुल, ढेंकनाल और क्योंझर को ए श्रेणी के जिलों में शामिल किया गया है।

वहीं, बी श्रेणी वाले जिलों में दुकानों को सुबह छह बजे से अपराह्न दो बजे तक ही खोलने की अनुमति होगी जबकि शॉपिंग माल, स्पा और ब्यूटी पार्लर बंद रहेंगे। इन जिलों में बस सेवा भी स्थगित रहेगी और सप्ताहांत कर्फ्यू भी जारी रहेगा।

नयागढ़, कटक, पुरी, खुर्दा, जगतसिंहपुर, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, बालासोर और मयूरभंज समेत 10 तटीय जिलों को बी श्रेणी में शामिल किया गया है।

इस दौरान पूरे राज्य में शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आने-जाने की अनुमति होगी। महापात्रा ने कहा कि धार्मिक और शैक्षणिक संस्थान तथा सिनेमा हॉल बंद रहेंगे जबकि सार्वजनिक कार्यक्रमों, व्यापार मेलों और प्रदर्शनी के आयोजन पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा।

महापात्रा ने कहा कि राज्य सरकार ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए आंशिक लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है जबकि साथ ही आर्थिक गतिविधियों को भी शुरू करने की कोशिश की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट