देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति में आंशिक सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति में आंशिक सुधार आया और प्रभावित लोगों की संख्या चार लाख से कम हो गई।

गुवाहाटी, एक सितंबर असम में शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति में आंशिक सुधार आया और प्रभावित लोगों की संख्या चार लाख से कम हो गई।

एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। इसके अनुसार प्रभावित जिलों की संख्या में भी एक की कमी आई है। हालांकि ब्रह्मपुत्र नदी कई स्थानों पर खतरे के स्तर से अब भी ऊपर बह रही है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के बुलेटिन में बताया गया है कि 18 जिलों में बाढ़ से 3,24,938 लोग प्रभावित हैं। बृहस्पतिवार को 19 जिलों में 4,03,313 लोग बाढ़ से बेहाल थे।

प्राधिकरण के अनुसार नलबाडी जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां 72,427 लोग उससे प्रभावित हुए। दरांग जिले में 72,133 लोग बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं। अब तक बाढ़ जनित घटनाओं में 16 लोगों की मौत हुई है।

ब्रह्मपुत्र नदी धुबरी, गोवालपारा, गुवाहाटी, तेजपुर और नीमाटिघाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

राज्य में सात राहत शिविरों में कुल 2,197 लोगों ने शरण ले रखी है जबकि 89 राहत वितरण केंद्र काम कर रहे हैं। बाढ़ के कारण 23,106.69 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें डूब गयी हैं तथा 1,95,985 पशु भी प्रभावित हुए हैं।

विभिन्न जिलों से सड़कों, आंगनवाड़ी केंद्रों, विद्यालय भवनों एवं अन्य बुनियादी ढांचों के क्षतिग्रस्त होने की खबरें हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड