देश की खबरें | गणतंत्र दिवस पर दिल्ली मेट्रो की सेवाओं में आंशिक कटौती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गणतंत्र दिवस समारोह से जुड़े सुरक्षा उपायों के तहत 26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो की सेवाओं में आंशिक कटौती की जाएगी। राजपथ के आसपास के चार स्टेशन बुधवार सुबह बंद रहेंगे जिनमें केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग स्टेशन शामिल हैं।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह से जुड़े सुरक्षा उपायों के तहत 26 जनवरी को दिल्ली मेट्रो की सेवाओं में आंशिक कटौती की जाएगी। राजपथ के आसपास के चार स्टेशन बुधवार सुबह बंद रहेंगे जिनमें केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग स्टेशन शामिल हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि इसके अलावा 25 जनवरी को सुबह छह बजे से 26 जनवरी को अपराह्न दो बजे तक मेट्रो के सभी पार्किंग स्थल बंद रहेंगे और लाइन-2 (हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बदली) पर बुधवार को मेट्रो सेवा में आंशिक कटौती की जाएगी।

डीएमआरसी ने कहा कि ये सभी उपाय गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली पुलिस से मिले सुरक्षा निर्देशों के तहत किए गए हैं।

बयान के मुताबिक, केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन पर प्रवेश-निकासी बुधवार दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।

इसमें कहा गया कि इस दिन पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा।

डीएमआरसी ने कहा कि वहीं 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह के मद्देनजर केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन पर दोपहर दो से शाम 6.30 बजे तक मेट्रो सेवा नहीं मिलेगी।

हालांकि, बयान में कहा गया है कि इस अ‍वधि में केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर यात्रियों को लाइन-2 से लाइन-6 (कश्मीरी गेट-राजा नाहर सिंह) और लाइन-6 से लाइन-2 (राजा नाहर सिंह-कश्मीरी गेट) के लिए मेट्रो बदलने की सुविधा दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\