देश की खबरें | परिवर्तन संकल्प यात्रा अब जन-जन की यात्रा बनी : जोशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को कहा कि पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा अब जन-जन की यात्रा बन गई है और राज्य के हर कोने से इस यात्रा को जनता का स्नेह व समर्थन मिल रहा है।

जयपुर, नौ सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को कहा कि पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा अब जन-जन की यात्रा बन गई है और राज्य के हर कोने से इस यात्रा को जनता का स्नेह व समर्थन मिल रहा है।

जोशी ने उदयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया युवाओं और किसानों में राज्य की कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी को लेकर भारी रोष है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की हमेशा के लिए विदाई तय हो चुकी है।

राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर भाजपा ने चार दिशाओं से परिवर्तन यात्राएं शुरू की हैं।

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बयाना में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जो काम कांग्रेस 70 साल में नहीं कर पाई, उससे ज्यादा काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने नौ साल में कर दिखाया है।

गुर्जर ने कहा, ''400 नये मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय और विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। इसके अलावा, भाजपा के शासनकाल में एक्सप्रेस-वे, हाईवे, आधुनिक रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे का निर्माण भी तेज गति से हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल शासन के चलते ही आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।''

गुर्जर ने कहा, ''इन नौ वर्षों में सांस्कृतिक विरासत को संवारने का काम भी तेजी से किया गया है। देश के करोड़ों लोगों की आस्था का द्योतक प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार होने को है। वहीं, काशी विश्वनाथ और महाकाल कॉरिडोर की स्थापना कर सरकार ने देश की सांस्कृतिक धरोहर का पुनर्निर्माण किया है।''

भाजपा की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, गुर्जर ने कहा, ''आज राजस्थान भ्रष्टाचार में सबसे आगे है। राजस्थान को परिवर्तन की जरूरत है। इसके लिए राज्य की जनता को 'डबल इंजन' की भाजपा सरकार को लाना होगा।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज