देश की खबरें | नोएडा में छात्रा से यौन उत्पीड़न की घटना के विरोध में अभिभावकों ने प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल की छह वर्षीय छात्रा से यौन उत्पीड़न के मामले में उस स्कूल के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 10 सितंबर नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल की छह वर्षीय छात्रा से यौन उत्पीड़न के मामले में उस स्कूल के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रामबदन सिंह ने बताया कि प्रदर्शन की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्कूल पहुंचे अभिभावकों से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे और स्कूल प्रबंधन से तुरंत बातचीत करने की मांग कर रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच बृहस्पतिवार को बातचीत होने की संभावना है।

डीसीपी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

सेक्टर 24 के थाना प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि आरोपी की पहचान कालू ठाकुर उर्फ आमिर के रूप में हुई है जिसे अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अधिकारी ने बताया कि घटना तीन सितंबर को सेक्टर-12 स्थित एक निजी स्कूल में हुई। उन्होंने बताया कि बच्ची ने घटना के बारे में अपनी कक्षा की शिक्षिका और स्कूल की प्राचार्य को बताया था।

आरोप है कि दोनों ने स्कूल के पर्यवेक्षक और श्रमिकों के ठेकेदार के साथ मिलकर घटना को दबाने की कोशिश की और मुख्य आरोपी को भगा दिया। मुख्य आरोपी को रविवार को नोएडा के सेक्टर 12 स्थित शिमला पार्क से गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने स्कूल के आसपास लगे 800 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की, जिसके बाद आरोपी के ठिकाने का पता चला। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन वह नशे में था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मुकाबले में कैसा रहेगा पल्लेकेले की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रनों का लक्ष्य, विल जैक ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\