देश की खबरें | अभिभावकों ने उत्तर प्रदेश सरकार से शिक्षा माफिया पर ‘बुलडोजर’ चलाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निजी स्कूलों द्वारा कथित तौर पर ‘मनमाने’ तरीके से की गई फीस वृद्धि के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) में कई अभिभावकों ने ‘बुलडोजर’ पर सवार होकर रविवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से ‘शिक्षा माफिया’ पर ‘‘बुलडोजर’’ चलाने की मांग की।

नोएडा (उप्र), एक मई निजी स्कूलों द्वारा कथित तौर पर ‘मनमाने’ तरीके से की गई फीस वृद्धि के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) में कई अभिभावकों ने ‘बुलडोजर’ पर सवार होकर रविवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से ‘शिक्षा माफिया’ पर ‘‘बुलडोजर’’ चलाने की मांग की।

अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल परिवहन के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं और एनसीईआरटी की अपेक्षाकृत सस्ती किताबों के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए दबाव बना रहे हैं।

उन्होंने ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) में प्रदर्शन किया जिसे अब नोएडा एक्सटेंशन के नाम से जाना जाता है।

यह प्रदर्शन नेफोवा और एनसीआर पेरेंट्स एसोसिएशन के बैनर तले हुआ। प्रदर्शन के दौरान अभिभावक ‘जेसीबी’ (बुलडोजर) लेकर सड़क पर उतरे।

नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा, "हम लोगों ने स्कूल फीस वृद्धि को लेकर दो हफ्ते पहले बूट पॉलिश करके सांकेतिक प्रदर्शन किया था। उसके बाद जिलाधिकारी को मुखमंत्री के नाम ज्ञापन दिया था लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से अभिभावक पहले से परेशान हैं और जब तक सरकार फीस वृद्धि वापस नहीं ले लेती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

प्रदर्शन में शामिल सविता ने कहा, ‘‘प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी तरह के माफियाओं और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की है। उनका बुलडोजर लगातार माफिया और गैंगस्टर पर चल रहा है। हम उनसे मांग करते हैं कि शिक्षा माफिया पर भी बुलडोजर चलाया जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू