खेल की खबरें | पंत की चोट ज्यादा गंभीर नहीं , मैनचेस्टर टेस्ट के लिए फिट रहने की उम्मीद: गिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने सोमवार को उम्मीद जतायी कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट में खेलने के लिए फिट होंगे क्योंकि स्कैन (जांच) में उनकी उंगली में कोई बड़ी चोट सामने नहीं आई है।

लंदन, 14 जुलाई भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने सोमवार को उम्मीद जतायी कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट में खेलने के लिए फिट होंगे क्योंकि स्कैन (जांच) में उनकी उंगली में कोई बड़ी चोट सामने नहीं आई है।

इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुए तीसरे टेस्ट के शुरुआती दिन दूसरे सत्र में पंत को बाईं तर्जनी उंगली में चोट लगने के बाद मैदान छोड़ना पड़ा था।

गिल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘ पंत स्कैन के लिए गए थे। कोई बड़ी चोट नहीं है इसलिए वह मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट के लिए ठीक होने चाहिए।’’

गिल ने यह भी नहीं बताया कि नौ दिनों के अंतराल के बाद शुरू होने वाले अगले टेस्ट के लिए जसप्रीत बुमराह उपलब्ध होंगे या नहीं।

इंग्लैंड की पारी के 34 वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बाईं ओर डाइव लगाने के बाद पंत दर्द से कराह रहे थे। उन्होंने इसके बाद विकेटकीपिंग नहीं की। उनकी जगह विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल ने मोर्चा संभाला।

पंत हालांकि भारत की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते समय सहज नहीं दिखे।  वह नौ रन बनाकर आउट हो गए।

पांच मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड 2-1 से आगे है और इसका चौथा टेस्ट 23 जुलाई से खेला जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज