देश की खबरें | पंत आईपीएल में वापसी को तैयार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कर्नाटक के अलूर में अपनी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स द्वारा आयोजित अभ्यास मैच में हिस्सा लेने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में वापसी की राह पर हैं।

नयी दिल्ली, 20 फरवरी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कर्नाटक के अलूर में अपनी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स द्वारा आयोजित अभ्यास मैच में हिस्सा लेने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में वापसी की राह पर हैं।

पंत दिसंबर 2022 में भीषण कार दुर्घटना गंभीर रूप से चोटिल हुए थे। इसके कारण उन्हें लिगामेंट की सर्जरी करानी पड़ी थी।

वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया) कर रहे हैं और मार्च के आखिरी सप्ताह के आस-पास शुरू होने वाले आईपीएल की शुरुआत से पहले मैच फिटनेस हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

इस वामहस्त बल्लेबाज ने पिछले साल भी एक प्रदर्शनी मैच में भाग लिया था।

एनसीए के एक सूत्र ने बेंगलुरु के पास अलूर में ‘इंट्रा-स्क्वाड’ मैच का जिक्र करते हुए कहा, ‘मैच मूल रूप से उनकी शारीरिक फिटनेस के आकलन के लिए था।  वह कुछ समय से नेट सत्र में बल्लेबाजी कर रहे थे और अभ्यास मैच में खेलना इसके अगले चरण की तरह है।’’

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा था कि पंत आईपीएल के आगामी सत्र में वापसी करने को लेकर आश्वस्त हैं।

पंत अगर विकेट के पीछे अपनी की भूमिका निभाने में सक्षम नहीं हुए तो वह बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं या आगामी आईपीएल में उनका इस्तेमाल ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में हो सकता है।

पोंटिंग ने मेलबर्न में एक कार्यक्रम में कहा था, ‘‘ऋषभ को पूरा भरोसा है कि वह मैच खेलने के लिए फिट होंगे। वह टीम में किस क्षमता में रहेंगे इसे लेकर हम अभी पूरी तरह से आश्वस्त नहीं है।’’

पोंटिंग ने कहा, ‘‘आपने सोशल-मीडिया पर उनसे जुड़ी चीजें देखी होगी, वह सक्रिय है और अच्छी तरह से चल-दौड़ रहा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम बस यही उम्मीद कर सकते है कि वह खेलने के लिए उपलब्ध रहे। हो सकता है कि वह सभी मैच ना खेले लेकिन अगर वह 14 लीग मैचों में से 10 मैच भी खेलता है तो यह टीम के लिए बोनस की तरह होगा।’’

पोंटिंग ने कहा, ‘‘ मैं गारंटी देता हूं कि अगर मैंने अभी उससे खेलने के बारे में पूछा तो  वह कहेगा, ‘मैं हर मैच खेलने के लिए तैयार हू’, मैं हर मैच में कीपिंग और चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं।’ हम हालांकि अभी इस मामले में और इंतजार करना चाहेंगे।’’

उन्होंने कहा,‘‘ वह कमाल का खिलाड़ी है। वह स्पष्ट रूप से हमारा कप्तान है। हमें पिछले साल उसकी कमी बहुत अधिक खली थी। आप अगर उसके पिछले 12-13 महीने की यात्रा को देखेंगे तो उसने काफी मेहनत की है। क्रिकेट खेलना तो दूर  वह खुद को भाग्यशाली समझता है कि वह जीवित बच गया।’’

पंत अगर फिटनेस हासिल करने में सफल रहे तो दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर ने पिछले सत्र में टीम का नेतृत्व किया था।

छब्बीस साल के पंत ने भारत के लिए 33 टेस्ट, 30 एकदिवसीय और 66 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\