खेल की खबरें | आईपीएल में सबसे महंगे बिके पंत, लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 27 करोड़ रूपये में खरीदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए जिन्हें लखनऊ सुपर जाइंट्स ने यहां रविवार को मेगा नीलामी में 27 करोड़ रूपये में खरीदा जबकि केकेआर को इस साल खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर 26 करोड़ 75 लाख रूपये में पंजाब किंग्स से जुड़े ।

जेद्दा (सउदी अरब), 24 नवंबर भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए जिन्हें लखनऊ सुपर जाइंट्स ने यहां रविवार को मेगा नीलामी में 27 करोड़ रूपये में खरीदा जबकि केकेआर को इस साल खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर 26 करोड़ 75 लाख रूपये में पंजाब किंग्स से जुड़े ।

पंत के लिये सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ के बीच जमकर होड़ लगी । लखनऊ ने आखिरी बोली 27 करोड़ रूपये की लगाई और दिल्ली कैपिटल्स ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया ।

इससे पहले अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा ।दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब के बीच अय्यर को लेकर काफी समय तक होड़ रही लेकिन आखिर में पंजाब ने बाजी मारी । अय्यर ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा था जिन्हें पिछली नीलामी में केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा था ।

स्टार्क को 11 करोड़ 75 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा ।

बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पंजाब ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके 18 करोड़ रूपये में खरीदा । सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी बोली 18 करोड़ रूपये की लगाई थी जिसे आरटीएम के जरिये पंजाब ने मैच किया । चेन्नई सुपर किंग्स ने दो करोड़ की बेसप्राइज पर नीलामी में सबसे पहले उतरे अर्शदीप पर पहली बोली लगाई थी ।

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रूपये में खरीद लिया । वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लियाम लिविंगस्टोन ने आठ करोड़ 75 लाख रूपये खर्च किये ।

भारत के स्टार खिलाड़ियों में केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रूपये में खरीदा । दिल्ली ने चेन्नई सुपर किंग्स से बोली के मुकाबले में बाजी मारी । वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को गुजरात टाइटंस ने 12 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा । फिटनेस समस्याओं के कारण पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने दस करोड़ रूपये में खरीदा ।

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ 75 लाख रूपये में और इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को 15 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा ।

लखनऊ सुपर जाइंट्स ने दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाज डेविस मिलर को साढे सात करोड़ रूपये में खरीदा।

पहले दो सेट में 12 खिलाड़ी बिक चुके हैं जबकि चेन्नई सुपर किंग्स , कोलकाता नाइट राइडर्स , राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस ने अभी तक किसी को नहीं खरीदा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड