खेल की खबरें | आईपीएल नीलामी में रिकॉर्ड दाम पर बिके पंत और अय्यर, वेंकटेश पर लगी अप्रत्याशित बोली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मौजूदा चैम्पियन केकेआर के कप्तान रहे श्रेयस अय्यर को पछाड़कर इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए जिन्हें लखनऊ सुपर जाइंट्स ने यहां रविवार को मेगा नीलामी में 27 करोड़ रूपये में खरीदा लेकिन वेंकटेश अय्यर पर अप्रत्याशित तौर काफी बड़ी बोली लगी ।

जेद्दा (सउदी अरब), 24 नवंबर भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मौजूदा चैम्पियन केकेआर के कप्तान रहे श्रेयस अय्यर को पछाड़कर इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए जिन्हें लखनऊ सुपर जाइंट्स ने यहां रविवार को मेगा नीलामी में 27 करोड़ रूपये में खरीदा लेकिन वेंकटेश अय्यर पर अप्रत्याशित तौर काफी बड़ी बोली लगी ।

कोलकाता नाइट राइडर्स को इस साल आईपीएल खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर 26 करोड़ 75 लाख रूपये में पंजाब किंग्स से जुड़े । वहीं पंत के लिये सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ के बीच जमकर होड़ लगी । दिल्ली कैपिटल्स ने पहले 20 करोड़ 75 लाख रूपये पर ‘राइट टू मैच’ का इस्तेमाल किया लेकिन लखनऊ ने आखिरी बोली 27 करोड़ रूपये की लगाई तो दिल्ली टीम पीछे हट गई ।

केकेआर का हिस्सा रहे वेंकटेश को उसी टीम ने 23 करोड़ 75 लाख रूपये में फिर खरीदा । केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू में उनके लिये होड़ लगी थी ।

वहीं श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा । दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब के बीच अय्यर को लेकर काफी समय तक होड़ रही लेकिन आखिर में पंजाब ने बाजी मारी । अय्यर ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा था जिन्हें पिछली नीलामी में केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा था ।

स्टार्क को 11 करोड़ 75 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा ।

अय्यर और पंत दोनों ने पिछले कुछ साल में विषम परिस्थितियों का सामना किया लेकिन जबर्दस्त साहस का परिचय देते हुए वापसी की । पंत दिसंबर 2022 में भयावह कार दुर्घटना के बाद सफल वापसी करने में कामयाब रहे जबकि अय्यर ने बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर किये जाने की निराशा से उबरते हुए केकेआर को तीसरा आईपीएल खिताब दिलाया ।

अय्यर और प़ंत 14 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2025 सत्र में अपनी अपनी टीमों के कप्तान हो सकते हैं ।

पंजाब किंग्स के नये कोच रिकी पोंटिंग ने कहा ,‘‘ मैने अभी तक कप्तानी पर श्रेयस से बात नहीं की है । नीलामी से पहले उसे फोन किया था लेकिन उसने उठाया नहीं । वह आईपीएल में सफल कप्तान रहा है और उसके साथ फिर काम करके अच्छा लगेगा ।’’

बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पंजाब ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके 18 करोड़ रूपये में खरीदा । सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी बोली 18 करोड़ रूपये की लगाई थी जिसे आरटीएम के जरिये पंजाब ने मैच किया । चेन्नई सुपर किंग्स ने दो करोड़ की बेसप्राइस पर नीलामी में सबसे पहले उतरे अर्शदीप पर पहली बोली लगाई थी ।

नीलामी में सबसे ज्यादा 110 . 5 करोड़ रूपये का पर्स लेकर उतरी पंजाब ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को 18 करोड़ रूपये और मार्कस स्टोइनिस को 11 करोड़ रूपये में खरीद लिया । चहल को आईपीएल मेगा नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज कर दिया था । वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लियाम लिविंगस्टोन पर आठ करोड़ 75 लाख रूपये खर्च किये ।

तीन साल पहले हुई मेगा नीलामी की तुलना में इस बार 30 करोड़ रूपये अधिक 120 करोड़ रूपये का पर्स था ।

भारत के स्टार खिलाड़ियों में केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रूपये में खरीदा । दिल्ली ने चेन्नई सुपर किंग्स से बोली के मुकाबले में बाजी मारी । वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को गुजरात टाइटंस ने 12 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा । फिटनेस समस्याओं के कारण पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने दस करोड़ रूपये में खरीदा ।

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ 75 लाख रूपये में और इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को 15 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा ।

लखनऊ सुपर जाइंट्स ने दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाज डेविस मिलर को साढे सात करोड़ रूपये में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के ही एडेन माक्ररम को टीम ने उनकी बेसप्राइज दो करोड़ रूपये में खरीदा जबकि भारत के अब्दुल समद को 420000 रूपये में खरीदा जबकि उनका बेसप्राइज 30 लाख रूपये था ।

यह दूसरी बार है कि आईपीएल की नीलामी विदेश में हो रही है । पिछले साल दुबई में नीलामी हुई थी ।

दूसरे सेट में भारत के अनुभवी आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को चेन्नई सुपर किंग्स ने नौ करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा । डेवोन कोंवे और रचिन रविंद्र को भी चेन्नई ने क्रमश: छह करोड़ 25 लाख रूपये और चार करोड़ रूपये में खरीदा । चेन्नई ने खलील अहमद को 480000 रूपये और विजय शंकर को 120000 रूपये में खरीदा ।

आस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज जेक फ्रेसर मैकगुर्क को फिर दिल्ली कैपिटल्स ने आरटीएम के जरिये नौ करोड़ रूपये में खरीदा । तेज गेंदबाज टी नटराजन पर दिल्ली ने 10 करोड़ 75 लाख रूपये खर्च किये जबकि ‘अनकैप्ड’ (जिसने भारत के लिये नहीं खेला हो) आशुतोष शर्मा पर तीन करोड़ 80 लाख रूपये लगाये ।

छह खिलाड़ियों को बरकरार रखने वाली राजस्थान रॉयल्स के पास 41 करोड़ रूपये बचे थे । उसने चोटों से प्रभावित रहने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को 12 . 5 करोड़ रूपये में और श्रीलंका के स्पिनर महीष तीक्षणा को चार करोड़ 40 लाख रूपये में खरीदा । श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा को रॉयल्स ने पांच करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा ।

आईपीएल दिग्गज डेविड वॉर्नर , इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, भारत के देवदत्त पडिक्कल और युवा यश ढुल को कोई खरीदार नहीं मिला ।

तेज गेंदबाजों में भी टीमों ने काफी दिलचस्पी दिखाई । आस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड (12. 5 करोड़ रूपये), भारत के प्रसिद्ध कृष्णा (9. 5 करोड़), आवेश खान (9.75 करोड़), ट्रेंट बोल्ट और आर्चर (12.5 करोड़) को अच्छे दाम मिले ।

‘अनकैप्ड’ खिलाड़ियों में से गुजरात ने महिपाल लोमरोर (एक करोड़ 70 लाख), कुमार कुशाग्र (65 लाख),अनुज रावत (30 लाख) और निशांत सिंधू (30 लाख) को खरीदा । कोलकाता नाइट राइडर्स ने जूनियर स्टार अंगकृष रघुवंशी को तीन करोड़ रूपये में खरीदा जबकि मुंबई ने स्पिनर नमन धीर पर पांच करोड़ 25 लाख रूपये खर्च किये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\