देश की खबरें | महामारी अभी खत्म नहीं हुई, लापरवाही न करें लोग : उद्धव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर का खतरा अभी भी बना हुआ है, इसलिए लोगों को सुरक्षा उपायों को लेकर किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

मुंबई, 21 अगस्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर का खतरा अभी भी बना हुआ है, इसलिए लोगों को सुरक्षा उपायों को लेकर किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने उपनगरीय सांताक्रूज इलाके में बाल चिकित्सा कोविड-19 केंद्र का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि महामारी अभी तक खत्म नहीं हुई है, इसलिए लोगों को किसी प्रकार की लापरवाही न करते हुए कोविड संबंधी तमाम दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।

ठाकरे ने कहा, 'यह न भूलें कि आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए ही कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों में ढील दी गई है। लोगों को किसी भी तरह की अफवाह का शिकार नहीं होना चाहिए जो उनके और दूसरों के जीवन को खतरे में डाल सकती है।'

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दैनिक नये मामलों और मौतों की संख्या में कमी लाया जाना जरूरी है।

ठाकरे ने कहा कि विशेषज्ञों ने इस बात को लेकर चिंता व्यक्त की थी कि महामारी की तीसरी लहर बच्चों को सबसे ज्यादा प्रभावित कर सकती है, इसलिए राज्य सरकार ने वायरस के बारे में उचित जानकारी प्राप्त करने के लिए एक बाल चिकित्सा कोविड-19 टास्क फोर्स और एक जीनोम अनुक्रमण प्रयोगशाला भी स्थापित की है।

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 4,365 नए मामले सामने आए थे जबकि 105 मरीजों की मौत हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड