Pandav Nagar Massacre: हत्या एवं शव के टुकड़े करने में इस्तेमाल किए गए हथियार अभी बरामद नहीं हुए

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में अपने पति की कथित रूप से हत्या करने और उसके शव के टुकड़े करने के लिए एक महिला और उसके बेटे ने जिन हथियारों का इस्तेमाल किया था, दिल्ली पुलिस अब तक उनका पता नहीं लगा पाई है.

Representative Image (Photo Credits file)

नयी दिल्ली, 29 नवंबर : पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर (Pandav Nagar) इलाके में अपने पति की कथित रूप से हत्या करने और उसके शव के टुकड़े करने के लिए एक महिला और उसके बेटे ने जिन हथियारों का इस्तेमाल किया था, दिल्ली पुलिस अब तक उनका पता नहीं लगा पाई है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तरह ही पांडव नगर में महिला द्वारा बेटे के साथ मिलकर अपने पति की कथित तौर पर हत्या करके उसके शव के 10 टुकड़े करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी महिला तथा उसके बेटे को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने बताया कि अंजन दास (45) की कल्याणपुरी निवासी उसकी पत्नी पूनम (48) और सौतेले बेटे दीपक (25) ने 30 मई को हत्या करके शव के 10 टुकड़े किए और उन्हें एक फ्रिज में रखा. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार अभी बरामद नहीं किया गया है और मामले की जांच जारी है. दोनों आरोपी इस समय पुलिस की हिरासत में हैं. यह भी पढ़ें : Bihar Shocker: विधवा से था 4 बुजुर्गो का संबंध, पांचवें की हुई ‘एंट्री’ तो कर दी हत्या

पुलिस के अनुसार, इस जघन्य अपराध का कारण यह तथ्य था कि दास अपनी सौतेली बेटी और दीपक की पत्नी के प्रति कथित तौर पर गलत इरादे रखता था. पुलिस के अनुसार साथ ही वह पूनम की कमाई बिहार में अपनी दूसरी पत्नी और आठ बच्चों को भी भेज रहा था. पूनम इलाके में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड