देश की खबरें | केरल में पंचायत सदस्य और उनकी मां फंदे से लटके मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के वाक्कम गांव में ग्राम पंचायत के एक सदस्य और उनकी वृद्ध मां के शव उनके घर के पीछे फंदे से लटके मिले। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

तिरुवनंतपुरम, 14 जुलाई केरल के तिरुवनंतपुरम जिले के वाक्कम गांव में ग्राम पंचायत के एक सदस्य और उनकी वृद्ध मां के शव उनके घर के पीछे फंदे से लटके मिले। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान वाक्कम पंचायत के वार्ड सदस्य अरुण (42) और उनकी मां वल्सला (71) के रूप में हुई है। दोनों के शव सोमवार सुबह उनके घर के पीछे बने एक शेड में लटके मिले।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि उनकी मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, अरुण ने आत्महत्या से पहले कुछ दोस्तों को एक सुसाइड नोट भेजा था जिसमें लिखा था कि उसे झूठे मामले में फंसाए जाने की मानसिक पीड़ा के कारण वह यह कदम उठा रहा है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कथित सुसाइड नोट में अरुण ने कुछ स्थानीय निवासियों के नाम भी लिए हैं, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "कुछ समय पहले अरुण के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस मामले का घटना से कोई संबंध है या नहीं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\