जरुरी जानकारी | मलेशिया का बाजार टूटने से पामोलिन, सोयाबीन तेल की कीमतों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मलेशिया का बाजार टूटने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को पामोलिन और सोयाबीन तेल की कीमतों में गिरावट आई। वहीं सरसों और मूंगफली तेल के दाम स्थिर बने रहे और उनमे कोई घटबढ़ नहीं हुई।

नयी दिल्ली, सात फरवरी मलेशिया का बाजार टूटने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को पामोलिन और सोयाबीन तेल की कीमतों में गिरावट आई। वहीं सरसों और मूंगफली तेल के दाम स्थिर बने रहे और उनमे कोई घटबढ़ नहीं हुई।

बाजार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सोयाबीन दाने की निर्यात और घरेलू मांग में हल्की वृद्धि से इसके भाव में तेजी दर्ज की गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकॉगो एक्सचेंज में कोई घटबढ़ नहीं हुई जबकि मलेशिया एक्सचेंज में 1.4 प्रतिशत की गिरावट रही।

सूत्रों ने कहा कि मांग नहीं होने के कारण सरसों तेल दादरी, सरसों पक्की घानी और सरसों कच्ची घानी के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे।

सामान्य कारोबार के बीच बाकी तेल-तिलहनों के भाव भी पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8250-8280 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,840 - 5,930 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 13,020 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,000 - 2,125 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 16,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2425-2575 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2625-2720 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700-18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,900 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,550 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,380।

सीपीओ एक्स-कांडला- 12,000 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,700 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,500 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,350 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6600-6650।

सोयाबीन लूज 6410-6575 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\