देश की खबरें | पालघर की आदिवासी महिला की प्रसव के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल पालघर जिले के एक अस्पताल में प्रसव के दौरान 31 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पालघर, तीन जनवरी महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल पालघर जिले के एक अस्पताल में प्रसव के दौरान 31 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विक्रमगड तालुका के गलतारे गांव की निवासी कुंता वैभव पडवले को मंगलवार रात प्रसव पीड़ा होने पर स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। नौ महीने की गर्भवती महिला को बाद में जव्हार के सरकारी पतंगशाह कॉटेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गई।
जव्हार अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक भरत महाले ने बताया कि आदिवासी महिला ठीक थी, लेकिन प्रसव के दौरान उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल न हो सके।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)