देश की खबरें | पालघर हत्याकांड का आरोपी 24 साल बाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में हत्या के एक मामले में पिछले 24 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पालघर, एक जून महाराष्ट्र के पालघर जिले में हत्या के एक मामले में पिछले 24 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल ने बताया कि आरोपी की पहचान मामू उर्फ ​​छोटे उर्फ ​​बाबून ओमप्रकाश श्रीसाहूनी दिवाकर (50) के रूप में हुई है और उसे उत्तर प्रदेश के कानपुर से पकड़ा गया।

वह मोहर्रम अली मोहम्मद इब्राहिम अली (46) नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में वांछित था। 14 जनवरी 2001 को विरार इलाके में धारदार हथियार से अली के पेट पर वार किया गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।

बल्लाल ने बताया कि इसके बाद विरार पुलिस ने हारून अली मुस्तकीन अली सैयद और मामू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया था।

अपराध के पीछे का मकसद बकाया किराया न चुकाने को लेकर विवाद था।

उन्होंने बताया कि मोहर्रम अली आरोपी के ऑटोरिक्शा में अकसर यात्रा करता था लेकिन कथित तौर पर किराया नहीं देता था।

बल्लाल ने कहा कि दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने मोहर्रम अली पर चाकू से हमला कर दिया।

सैयद को शुरुआत में ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन मामू भागने में कामयाब रहा और 24 साल वह फरार रहा।

बल्लाल ने कहा, ‘‘आरोपी गायब हो गया और मामला दो दशकों से अधिक समय तक ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। 24 साल बाद किसी को ढूंढ़ना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन हमने हार नहीं मानी।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस साल की शुरुआत में मामले की फिर से जांच शुरू की।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने उस समय से ऑटोरिक्शा चालकों की पहचान करना शुरू किया और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के रिकॉर्ड से उनकी जांच की। इसके बाद हमने आरोपी के बेटे और भतीजे से प्राप्त फोन नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया। इस तरह हम यह पता लगाने में सफल रहे कि वह कानपुर के पहाड़पुर में है।’’

अधिकारी ने बताया कि एक विशेष पुलिस टीम उत्तर प्रदेश भेजी गई और कई दिनों की निगरानी के बाद कानपुर पुलिस की मदद से आरोपी को हामिदपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी