देश की खबरें | पालघर भीड़ हत्या मामला: 38 लोग गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर में अप्रैल में भीड़ द्वारा दो साधुओं और उनके वाहन चालक की हत्या के मामले के संबंध में पुलिस ने शनिवार को 38 लोगों को गिरफ्तार किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पालघर, 24 अक्टूबर महाराष्ट्र के पालघर में अप्रैल में भीड़ द्वारा दो साधुओं और उनके वाहन चालक की हत्या के मामले के संबंध में पुलिस ने शनिवार को 38 लोगों को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को दहानू की एक अदालत ने चार नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी की वजह से बदले बदले नजर आएंगे त्योहारों के रंग.

उन्होंने कहा कि इससे पहले 21 अक्टूबर को कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और उसके अगले दिन आठ व्यक्ति गिरफ्तार किये गए थे।

अधिकारियों ने कहा कि अब कुल 70 आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

यह भी पढ़े | Tax रिटर्न दाखिल करने के लिए आयकर विभाग ने दिशानिर्देश जारी किए.

मामला 16 अप्रैल का है जब दो साधु अपने वाहन चालक के साथ मुंबई से सूरत जा रहे थे और पालघर के गढ़चिंचले गांव में भीड़ ने उन्हें बच्चा चोरी के शक में पीट पीट कर मार डाला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\