देश की खबरें | पालघर लिंचिंग:बम्बई उच्च न्यायालय ने 10 आरोपियों को दी जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बम्बई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र के पालघर में अप्रैल 2020 में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या (लिंचिंग) मामले में गिरफ्तार 10 आरोपियों को शुक्रवार को जमानत दे दी।

मुंबई, एक अप्रैल बम्बई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र के पालघर में अप्रैल 2020 में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या (लिंचिंग) मामले में गिरफ्तार 10 आरोपियों को शुक्रवार को जमानत दे दी।

न्यायमूर्ति भारती डांगरे की पीठ ने हालांकि इस मामले में आठ अन्य आरोपियों द्वारा दायर जमानत याचिकाओं को यह देखते हुए खारिज कर दिया कि हिंसा स्थल से सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और तस्वीरों में पीड़ितों के साथ मारपीट में उनकी सक्रिय भागीदारी दिखाई गई है।

पीठ राज्य पुलिस द्वारा मामले में आरोपित 100 से अधिक आरोपियों में से 18 द्वारा दायर चार अलग-अलग आवेदनों पर सुनवाई कर रही थी।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के बीच 16 अप्रैल, 2020 को पालघर जिले से सटे गडचिंचले गांव में भड़की हिंसा के दौरान तीन व्यक्तियों – दो संतों और उनके कार चालक की मौत हो गई थी।

एक कार में गुजरात जा रहे पीड़ितों को ग्रामीणों की भीड़ ने रोका और उन्हें चोर समझकर उन पर हमला कर दिया। मामले की शुरुआत में पालघर पुलिस ने जांच की थी और बाद में इसे राज्य अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी)-अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया था।

मामले में 18 आरोपियों ने जमानत के लिए पिछले साल उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\