विदेश की खबरें | पाकिस्तान में सत्तारूढ़ पीएमएल-एन ने इमरान खान की पार्टी के साथ वार्ता का विरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विपक्षी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के साथ “अप्रत्यक्ष वार्ता” की खबरों के बीच, सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के साथ बातचीत का कड़ा विरोध किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, एक सितंबर विपक्षी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के साथ “अप्रत्यक्ष वार्ता” की खबरों के बीच, सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के साथ बातचीत का कड़ा विरोध किया है।

योजना मंत्री अहसान इकबाल ने शनिवार को पीटीआई के साथ किसी भी तरह की बातचीत के लिए शर्त रखी कि पार्टी के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पिछले साल नौ मई को कथित तौर पर हिंसा भड़काने के लिए माफी मांगें।

‘डॉन न्यूज’ की खबर के अनुसार, भ्रष्टाचार के एक मामले में 71 वर्षीय खान की गिरफ्तारी के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों में सैन्य प्रतिष्ठानों सहित सार्वजनिक संपत्तियों पर हमले हुए।

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी पूर्व सत्तारूढ़ पार्टी के साथ बातचीत का विरोध करते हुए कहा कि वह ऐसी किसी भी वार्ता के पक्ष में नहीं हैं।

इससे पहले, सत्तारूढ़ दलों ने खान द्वारा स्थापित पार्टी को कई बार शांति प्रस्ताव दिया था, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ, क्योंकि खान ने कहा था कि वह केवल उन लोगों के साथ बातचीत करेंगे, जिनके पास देश में वास्तविक शक्ति है।

सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं का यह बयान ऐसी खबरों के बीच आया है कि पीएमएल-एन ने पीटीआई के साथ बातचीत के लिए पख्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी (पीकेएमएपी) के अध्यक्ष महमूद खान अचकजई से कथित तौर पर संपर्क किया है।

अचकजई को जेल में बंद खान ने सत्तारूढ़ दलों के साथ बातचीत करने के लिए नामित किया था। वह विपक्षी गठबंधन तहरीक-ए-तहफ्फुज-ए-आइन-ए-पाकिस्तान के भी प्रमुख हैं।

खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए आसिफ ने पत्रकारों को बताया कि वह “पीकेएमएपी अध्यक्ष से बात करने के लिए नियुक्त टीम” का हिस्सा नहीं हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या पीटीआई के साथ बातचीत की जानी चाहिए, तो पीएमएल-एन के दिग्गज नेता ने कहा, “मैं बातचीत के पक्ष में नहीं हूं।”

इकबाल ने पीटीआई के साथ तब तक बातचीत का भी विरोध किया, जब तक खान “9 मई को हुई हिंसा के लिए माफी नहीं मांगते।”

हालांकि, सरकार के साथ बातचीत के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में पीटीआई नेता असद कैसर ने प्रस्ताव की गंभीरता पर सवाल उठाया और कहा कि सरकार बातचीत को लेकर अनिश्चित है और विरोधाभासी बयान दे रही है।

उन्होंने कहा कि पीएमएल-एन प्रमुख नवाज शरीफ के बयान के बाद रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बयान दिया कि सरकार पीटीआई से बात नहीं करेगी।

नेशनल असेंबली में पीटीआई के विपक्ष के नेता उमर अयूब ने भी कहा कि उनकी पार्टी बातचीत के लिए तैयार है, बशर्ते कि शहबाज प्रशासन खान सहित पीटीआई नेताओं को रिहा कर दे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\