Noman Ali Ruled Out: पाकिस्तान के नोमान अली आस्ट्रेलिया श्रृंखला से बाहर, जल्द टीम से जुड़ेंगे नवाज

नोमान अली (37 वर्ष) इस तरह दो दिन के अंदर पाकिस्तानी टीम से बाहर होने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।

(Photo Credit: X Formerly As Twitter)

नोमान अली (37 वर्ष) इस तरह दो दिन के अंदर पाकिस्तानी टीम से बाहर होने वाले दूसरे खिलाड़ी बने. अली पिछले हफ्ते पर्थ में पहले टेस्ट में नहीं खेले थे जिसमें पाकिस्तान को 360 रन से हार मिली थी. उनकी शनिवार को मेलबर्न में ‘अपेंडिसाइटिस’ के लिए सर्जरी करायी गयी.

पाकिस्तान पहले ही फिटनेस मुद्दों से जूझ रहा है और मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज ने कहा कि नवाज अगली उपलब्ध फ्लाइट से आस्ट्रेलिया पहुंच जायेंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘डॉक्टरों ने उन्हें कुछ हफ्तों के लिए पूरी तरह से आराम की सलाह दी है जिसका मतलब है कि वह मेलबर्न और सिडनी में बाकी के टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. ’’ यह भी पढ़ें: मैच के बाद जमान खान ने इंटरव्यू देने से किया मना? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

उन्होंने कहा, ‘‘ किसी भी नए खिलाड़ी के लिए वीज़ा मुद्दों सहित ‘लाजिस्टिकल’ चुनौतियों और बाएं हाथ के स्पिनर की जरूरत को देखते हुए नवाज हमारे लिए सबसे अच्छा उपलब्ध विकल्प थे क्योंकि उन्हें पहले ही न्यूजीलैंड में टी20 श्रृंखला के लिए टीम में शामिल किया गया था.’’

पाकिस्तानी टीम के बयान के अनुसार, ‘‘नोमान अली ने कल अचानक पेट में तेज दर्द की शिकायत की जिसके बाद उनकी जांच की गयी और स्कैन में पता चला कि यह दर्द ‘अपेंडिक्स’ के कारण हो रहा है. ’’

बयान के मुताबिक, ‘‘सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर है और वह ठीक हैं। उन्हें शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जायेगी.’’

तेज गेंदबाज खुर्रम शहजाद भी गुरुवार को पसली के ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ और मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बची हुई श्रृंखला से बाहर हो गये थे, उन्होंने पर्थ में टेस्ट पदार्पण में 128 रन देकर पांच विकेट झटके थे.

पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद का भी फिटनेस मुद्दों के कारण दूसरे टेस्ट में खेलना संदिग्ध है, वह पर्थ में पहले टेस्ट में भी नहीं खेले थे. पाकिस्तान के पास साजिद खान के रूप में केवल एक ही विशेषज्ञ स्पिनर है जिन्हें अबरार के ‘बैक अप’ के रूप में आस्ट्रेलिया भेजा गया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Pitch And Weather Report: नेशनल स्टेडियम कराची में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Streaming In India: हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट