विदेश की खबरें | पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान विरोध प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में जमानत मिलने के कुछ ही घंटों बाद विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया। इस नयी गिरफ्तारी से खान के रिहा होने की संभावना समाप्त हो गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 21 नवंबर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में जमानत मिलने के कुछ ही घंटों बाद विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया। इस नयी गिरफ्तारी से खान के रिहा होने की संभावना समाप्त हो गई है।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को खान को तोशाखाना से जुड़े दूसरे मामले में जमानत दे दी थी जिसके बाद उनकी रिहाई की उम्मीदें बढ़ गई थीं। यह मामला महंगे बुलगारी आभूषण सेट को बहुत कम कीमत पर खरीदने से जुड़ा हुआ है।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के कुछ घंटों बाद ही रावलपिंडी पुलिस ने न्यू टाउन पुलिस स्टेशन में आतंकवाद और अन्य आरोपों पर दर्ज मामले के सिलसिले में देर रात खान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोप लगाया कि खान ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में कैद के दौरान 28 सितंबर को रावलपिंडी में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।

समाचारपत्र ‘डॉन’ ने एक पुलिस प्रवक्ता के हवाले से बताया कि खान को 28 सितंबर को दर्ज मामले में हिरासत में लिया गया है और एक टीम को आरोपों की जांच का काम सौंपा गया है।

मामले में औपचारिक गिरफ्तारी से पहले ही, संघीय सूचना मंत्री ए तरार ने यह कहकर उनकी रिहाई की संभावना को खारिज कर दिया था कि खान नौ मई 2023 की हिंसा से संबंधित आठ मामलों में वांछित हैं और जेल से रिहा होने से पहले उन्हें सभी मामलों में जमानत लेनी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट