विदेश की खबरें | पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री काकड़ ने अमेरिका को ‘स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव' का आश्वासन दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार उल-हक काकड़ ने अमेरिका को देश में चुनाव ‘‘स्वतंत्र और निष्पक्ष’’ ढंग से कराये जाने का आश्वासन दिया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 17 अगस्त पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार उल-हक काकड़ ने अमेरिका को देश में चुनाव ‘‘स्वतंत्र और निष्पक्ष’’ ढंग से कराये जाने का आश्वासन दिया है।

काकड़ को आर्थिक संकट से जूझ रहे देश में आगामी आम चुनाव होने तक, 12 अगस्त को देश का कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। काकड़ बलूचिस्तान प्रांत के एक पश्तून हैं और बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) के सदस्य हैं।

पाकिस्तान में आगामी कुछ महीनों में आम चुनाव होने की संभावना है और नेशनल असेंबली का कार्यकाल 12 अगस्त को समाप्त हो गया है।

काकड़ ने बुधवार देर रात ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) कहा, ‘‘अंतरिम सरकार संविधान के अनुसार पाकिस्तान में स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए काम करेगी।’’

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ट्वीट कर काकड़ को बधाई दी थी।

पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनने के लिए काकड़ को बधाई देते हुए, ब्लिंकन ने ट्वीट किया, ‘‘जैसा कि पाकिस्तान अपने संविधान के अनुसार स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है, हम आर्थिक समृद्धि के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।’’

काकड़ ने इसके जवाब में कहा कि पाकिस्तान अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को महत्व देता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि, लोकतंत्र और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है।

इस सप्ताह की शुरुआत में, अमेरिका ने कहा था कि वह काकड़ और उनकी नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के साथ मिलकर काम करेगा।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा था, ‘‘हम जानते हैं कि पाकिस्तान में नेशनल असेंबली को भंग कर दिया गया है और अनवार उल-हक काकड़ को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नामित किया गया है और हम कार्यवाहक प्रधानमंत्री तथा उनकी टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।’’

वर्तमान में भ्रष्टाचार के मामले में तीन साल जेल की सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिका पर उनकी सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाते रहे हैं।

खान को पिछले साल अप्रैल में सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।

खान ने आरोप लगाया था कि रूस, चीन और अफगानिस्तान पर उनकी स्वतंत्र विदेश नीति के फैसलों के कारण अमेरिका ने उन्हें निशाना बनाया।

अमेरिका ने उनके आरोपों को कई बार खारिज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू