विदेश की खबरें | सत्ता पर पकड़ बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय हितों की बलि दे रहे पाकिस्तान के सेना प्रमुख: इमरान खान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना प्रमुख असीम मुनीर पर निशाना साधते हुए कहा कि जनरल सेना का अपमान कर रहे हैं और सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय हितों की बलि दे रहे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 28 जुलाई पाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना प्रमुख असीम मुनीर पर निशाना साधते हुए कहा कि जनरल सेना का अपमान कर रहे हैं और सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय हितों की बलि दे रहे हैं।

खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देश मुनीर के कानून के तहत चल रहा है और आईएसआई (खुफिया एजेंसी) उसे संरक्षण दे रही है... वह सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए हर राष्ट्रीय हित की बलि देने को तैयार हैं। मौजूदा सेना प्रमुख सेना का अपमान वैसे ही कर रहे हैं, जैसे याह्या खान ने किया था।’’

पूर्व सेना प्रमुख जनरल याह्या खान के शासन में पूर्वी पाकिस्तान में गृहयुद्ध हुआ था, जिसके परिणामस्वरूप एक स्वतंत्र राज्य बांग्लादेश का उदय हुआ।

खान की यह टिप्पणी ‘कठपुतली सरकार’ के खिलाफ उनकी पार्टी के अगले महीने शुरू होने वाले अभियान से पहले आई है।

खान ने कहा, ‘‘इस समय सीनेट, नेशनल असेंबली, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति सभी असंवैधानिक हैं। एक दिखावटी संवैधानिक न्यायालय बनाया गया, जिसने संसद में हमारी सीट संख्या कम कर दी।’’

खान कई मामलों में दो साल से जेल में बंद हैं।

उन्होंने कहा कि एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की सीट दूसरों को सौंप दी गईं।

खान ने आरोप लगाया कि संवैधानिक अदालतें, जो न्याय करने के लिए बनी हैं, अब मुनीर के गुर्गों से भरी पड़ी हैं।

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा पर ऐतिहासिक चुनावी धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज