विदेश की खबरें | पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने टीटीपी के कमांडर को मार गिराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने देश के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अलग-अलग अभियानों में कुख्यात तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कमांडर और दो अन्य को मार गिराया और कई महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां कीं। मीडिया रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, दो मई पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने देश के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अलग-अलग अभियानों में कुख्यात तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कमांडर और दो अन्य को मार गिराया और कई महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां कीं। मीडिया रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।

समाचार पत्र डॉन के मुताबिक, आतंकवादियों की कथित मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे देश के उत्तर-पश्चिम प्रांत में सोमवार को दो अलग-अलग अभियान चलाए।

अखबर की खबर के मुताबिक, प्रतिबंधित टीटीपी गंडापुर समूह के अब्दुल जबर शाह सहित सुरक्षा बलों ने दो अन्य आतंकियों को मार गिराया।

खबर के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान दो अन्य आतंकवादी घायल भी हुए।

वहीं, सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए एक अन्य अभियान में, हाफिज गुल बहादुर समूह के एक प्रमुख कमांडर मेहताब उर्फ ​​लाला सहित सात आतंकवादियों को उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले में गिरफ्तार किया गया।

लाला, कई आतंकवादी गतिविधियों और सुरक्षा बलों तथा आम नागरिकों की हत्या के मामलों में वांछित था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है