विदेश की खबरें | यहूदी केंद्र पर हमला करने की साजिश रचने के आरोपी पाकिस्तानी व्यक्ति को अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कनाडा में रहने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को न्यूयॉर्क सिटी में एक यहूदी केंद्र पर आईएसआईएस के उकसावे में गोलीबारी की साजिश रचने के आरोपों का सामना करने के लिए अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, 11 जून कनाडा में रहने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को न्यूयॉर्क सिटी में एक यहूदी केंद्र पर आईएसआईएस के उकसावे में गोलीबारी की साजिश रचने के आरोपों का सामना करने के लिए अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया है। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सात अक्टूबर को इजराइल पर हमास के हमले के एक साल पूरे होने के आसपास इस हमले को अंजाम देने की साजिश रची गई थी।

न्याय विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 20 वर्षीय मुहम्मद शाहजेब खान को ‘सदर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क’ में दायर अभियोग के संबंध में मंगलवार को अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया। खान को शाहजेब जादून के नाम से भी जाना जाता है।

खान पर इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड अल-शाम (आईएसआईएस) आतंकवादी संगठन को सामग्री एवं संसाधन प्रदान करके सहायता करने का प्रयास करने और राष्ट्रीय सीमाओं के पार आतंकवादी कृत्य को अंजाम देने का प्रयास करने का आरोप है।

खान को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) निदेशक काश पटेल ने कहा कि खान ने कथित तौर पर न्यूयॉर्क शहर में यहूदी समुदाय पर हमला करने के इरादे से अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश की, सात अक्टूबर 2024 को आईएसआईएस के कहने पर सामूहिक गोलीबारी की साजिश रची, जिसे 2023 में इजराइल में हुए हमास आतंकवादी हमले के एक साल पूरा होने के आसपास अंजाम दिया जाना था।

पटेल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बड़ी खबर... आज दोपहर को कनाडा में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिक मुहम्मद शाहजेब खान को आईएसआईएस को सहायता प्रदान करने और आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने का प्रयास करने के आरोप में अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया।’’

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि सदर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क के अमेरिकी अटॉर्नी जे. क्लेटन ने कहा कि खान ने आईएसआईएस का समर्थन करने के लिए स्वचालित हथियारों का उपयोग करके यहूदी समुदाय के अधिक से अधिक सदस्यों को मारने की साजिश रची थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी