खेल की खबरें | पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह एशिया कप से बाहर , जमान खान टीम में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान को बुधवार को करारा झटका लगा जब कंधे की चोट के कारण उसके तेज गेंदबाज नसीम शाह एशिया कप के बाकी मैचों से बाहर हो गए ।

कोलंबो, 13 सितंबर पाकिस्तान को बुधवार को करारा झटका लगा जब कंधे की चोट के कारण उसके तेज गेंदबाज नसीम शाह एशिया कप के बाकी मैचों से बाहर हो गए ।

नसीम की कमी पाकिस्तान को बृहस्पतिवार को श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो के मैच में खलेगी ।

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच सेमीफाइनल की तरह है जिसमें जीतने वाली टीम रविवार को भारत से फाइनल खेलेगी ।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 22 वर्ष के जमान खान को टीम में लिया है जिन्होंने अभी तक वनडे क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है । तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी को भी बुलाया गया है ।

नसीम को भारत के खिलाफ मैच में चोट लगी थी और वह 9 . 2 ओवर डालने के बाद बाहर चले गए थे ।

पीसीबी ने कहा ,‘‘ नसीम को भारत के खिलाफ मैच में दाहिने कंधे में चोट लगी । टीम की मेडिकल पेनल उनके हालात पर नजर रखे हुए है । आईसीसी वनडे विश्व कप को ध्यान में रखकर सारी जरूरी एहतियात बरती जा रही है ।’’

भारत के खिलाफ रिजर्व दिन पर खेले गए मैच में हारिस रऊफ भी गेंदबाजी नहीं कर सके थे जिनकी बाजू में खिंचाव था ।

पीसीबी ने कहा ,‘‘ हारिस रऊफ ने भारत के खिलाफ रिजर्व दिन पर पूरे हुए मैच में एहतियातन गेंदबाजी नहीं की । उनकी बाजू में खिंचाव था और वह ठीक हो गए हैं । हमें विश्व कप से पहले इन दोनों तेज गेंदबाजों की बखूबी देखभाल करनी है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\