खेल की खबरें | पाकिस्तानी कोच ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में आत्ममुग्धता के प्रति चेताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मेजबान टीम ने कराची में पहले टेस्ट की पहली पारी में 27 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरा टेस्ट पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार से शुरू होगा।

मेजबान टीम ने कराची में पहले टेस्ट की पहली पारी में 27 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरा टेस्ट पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार से शुरू होगा।

यासिर शाह और पहला टेस्ट खेल रहे 34 साल के बायें हाथ के स्पिनर नौमान अली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में मिलकर 14 विकेट चटकाए।

मिसबाह ने कहा, ‘‘इस जीत की काफी जरूरत थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीम ने मुश्किल हालात का सामना करने के बाद वापसी की लेकिन हम आत्ममुग्धता का शिकार नहीं होना चाहते। दक्षिण अफ्रीका की टीम मजबूत है और हमें पता है कि वे कड़ी वापसी कर सकते हैं।’’

मिसबाह और गेंदबाजी कोच वकार यूनिस को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पिछले महीने न्यूजीलैंड में 0-2 से श्रृंखला गंवाने के बाद तलब किया था। दोनों कोचों को एक और मौका दिया गया है लेकिन उनका दीर्घकालीन भविष्य दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा घरेलू श्रृंखला के नतीजे पर निर्भर करता है।

मिसबाह ने कहा, ‘‘मेरा ध्यान इस श्रृंखला पर है। हम अपनी पूरी उर्जा इस टेस्ट में झोंक देंगे और देखेंगे कि हम कैसे जीत दर्ज कर सकते हैं। अन्य चीजों पर हमारा नियंत्रण नहीं है और इनके बारे में सोचने का कोई मतलब नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी