देश की खबरें | पाकिस्तानी सेना ने एलओसी से लगे अग्रिम इलाकों और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे जम्मू कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों के अग्रिम इलाकों में तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलीबारी की एवं मोर्टार दागे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 27 जुलाई पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगे जम्मू कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों के अग्रिम इलाकों में तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलीबारी की एवं मोर्टार दागे।

अधिकारियों ने बताया कि यह लगातार सातवां दिन है, जब पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी की गई है।

यह भी पढ़े | गोरखपुर में अपहृत छात्र की हत्या, अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा.

रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘आज रात करीब दस बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में छोटे हथियारों से भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे।’’

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: एम्स के डॉक्टरों ने निकाला पेट के अंदर से 20 सेमी चाकू, जानें पूरा मामला.

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ आज सुबह करीब साढ़े दस बजे पाकिस्तानी सेना द्वारा पुंछ जिले के ही मनकोट सेक्टर से लगी नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया और गोलीबारी की गई तथा मोर्टार दागे गए। ’’

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित भारतीय गांवों को निशाना बना कर गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में एक मवेशी घायल हो गया एवं एक मकान को नुकसान पहुंचा है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी से लगे राजौरी और पुंछ जिलों के अग्रिम इलाकों में गत मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भी गोलीबारी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड