देश की खबरें | पाकिस्तानी सेना ने राजौरी में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों पर भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे, जिसका भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, दो जनवरी पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों पर भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे, जिसका भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ''आज शाम करीब 04:45 बजे पाकिस्तान की सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और भारी संख्या में मोर्टार दागकर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की।

प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को जेसीओ नायब सूबेदार रविंदर नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी में घायल होने के बाद शहीद हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 2020 में जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के 5,100 मामले दर्ज किए गए।

यह 18 वर्षों में सबसे अधिक है, जिसमें हर दिन औसतन 14 मामले दर्ज किए गए। इन गोलीबारी और गोलाबारी में 36 लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक घायल हुए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास रह रहे लोगों के बीच भय का माहौल पैदा करने और सीमा रेखा पर शांति को अस्थिर करने के लिए बार-बार चौकियों और गांवों को निशाना बनाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट