देश की खबरें | पाकिस्तान कोरोना वैक्सीन की तीन करोड़ खुराक खरीदेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के बीच विभिन्न देशों से कोरोना वायरस टीकों की तीन करोड़ खुराक खरीदने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस्लामाबाद तीन मई पाकिस्तान ने बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के बीच विभिन्न देशों से कोरोना वायरस टीकों की तीन करोड़ खुराक खरीदने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा विभाग के विशेष सहायक डॉ फैसल सुल्तान ने सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान में कोरोना टीकाकरण का काम सही गति से आगे बढ़ रहा है।

डॉ सुल्तान ने कहा," हम अन्य देशों से मिलने वाली मदद पर निर्भर नहीं हैं और 90 प्रतिशत टीके खरीदे जा रहे है।"

उन्होंने कहा कि जून के अंत तक कोरोना वैक्सीन की 1.9 करोड़ खुराक मिल जायेगी।

उन्होंने कहा कि सोमवार से देश में 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। पाकिस्तान में प्रतिदिन कोरोना वैक्सीन की 150,000 खुराक दी जा रही हैं जिसे बढ़ाकर 300,000 करने का लक्ष्य है। पाकिस्तान का लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक देश के सात करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाना है।

पाकिस्तान जल्द ही चीनी की कोरोना वैक्सीन कैनसिनो का उत्पादन भी शुरू करेगा। पाकिस्तान का राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान प्रति माह कोरोना टीके की 30 लाख

खुराक का उत्पादन करेगा जिससे विदेशी निर्भरता कम की जा सके।

पाकिस्तान में 25 अप्रैल के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान पहली बार कोरोना से 100 से कम लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 70 मरीजों की मौत होने से कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18,149 हो गयी है।

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 4,213 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 834,146 हो गयी है। कोरोना संक्रमण की दर 9.17 प्रतिशत हो गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड