जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान को जीवनरक्षक दवाओं के लिए ईरान से मदद की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान को बेहद महत्वपूर्ण दवाओं की कमी से निपटने के लिए ईरान से मदद की उम्मीद है।

इस्लामाबाद, छह सितंबर नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान को बेहद महत्वपूर्ण दवाओं की कमी से निपटने के लिए ईरान से मदद की उम्मीद है।

करीब छह महीने से अधिक समय से विदेशी मुद्रा भंडार की कमी के कारण पाकिस्तान की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली चरमरा रही है और अब देश बेहद महत्वपूर्ण दवाओं की भारी कमी का सामना कर रहा है। इससे दवाओं तथा स्थानीय स्तर पर दवा बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कच्चे माल दोनों का आयात करने की देश की क्षमता प्रभावित हुई है।

पाकिस्तान के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) मंत्री डॉ. नदीम जान और पाकिस्तान में ईरान के राजदूत रेजा अमीरी-मोघदाम के बीच मंगलवार को हुई एक बैठक में फैसला किया गया कि पाकिस्तान का दवा नियामक प्राधिकरण जीवन रक्षक दवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अपने ईरानी समकक्ष के साथ तत्काल प्रभाव से एक व्यापक रणनीति पर काम करेगा।

समाचारपत्र ‘डॉन’ की खबर के अनुसार, ईरान के राजदूत ने पाकिस्तान के मंत्री से मुलाकात की और उन्होंने, ‘‘ दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग के विविध क्षेत्रों पर चर्चा की।’’

खबर में मंत्री डॉ. नदीम जान के हवाले से कहा गया, ‘‘ पाकिस्तान और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे और समय की कसौटी पर खरे उतरे घनिष्ठ संबंध हैं।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘ ईरान की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली मजबूत है। प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में ईरान द्वारा अपनाए गए अनुभवों तथा सर्वोत्तम प्रथाओं से पाकिस्तान को निश्चित रूप से मदद मिलेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू