विदेश की खबरें | पाकिस्तान : बस-वैन के बीच जबरदस्त टक्कर, 13 लोगों की झुलसकर मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोमवार को बस और वैन के बीच आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर के बाद वैन में आग लग गई, जिसमें 13 लोगों की जलकर मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हो हुए।

लाहौर, 30 नवंबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोमवार को बस और वैन के बीच आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर के बाद वैन में आग लग गई, जिसमें 13 लोगों की जलकर मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हो हुए।

यह दुर्घटना लाहौर से करीब 75 किलोमीटर दूर नारंग मंडी के कलाखटाई रोड पर हुई।

यह भी पढ़े | भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को ओएमबी की निदेशक नियुक्त कर सकते हैं जो बाइडन.

बचावकर्मियों के मुताबिक, कोहरे के कारण खराब दृश्यता के चलते वैन की बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

बचाव दल के प्रवक्ता ने कहा, '' टक्कर होने के बाद वैन पूरी तरह जल गई। बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।''

यह भी पढ़े | SCO Heads of Government Summit Today: भारत की अध्यक्षता में पहली बार आयोजित होगी SCO बैठक, प्रधानमंत्री मोदी और पाक पीएम इमरान खान नहीं होंगे शामिल.

उन्होंने कहा कि 13 यात्रियों की झुलसकर मौत हो गई जबकि घायल हुए अन्य 17 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि बस से टक्कर होने पर वैन के गैस सिलेंडर में धमाका हो गया और आग लग गई।

पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री उस्मान बजदार ने लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और अधिकारियों को घायलों के उपचार के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG-W vs AUS-W, T20 World Cup 2026 Final Match Live Score Update: लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है महिला टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ENG-W vs AUS-W Final DD Sports Live Telecast: क्या डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकेंगे इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल? यहां जानें जवाब

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनक्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W Final Live Streaming: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कब, कहां और कैसे देखें लाइव, यहां जानें पूरी डिटेल