विदेश की खबरें | पाकिस्तान: शीर्ष भ्रष्टाचार रोधी निकाय ने इमरान और उनकी पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दायर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने शुक्रवार को जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी समेत अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक मामला दायर किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, एक दिसंबर पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने शुक्रवार को जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी समेत अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक मामला दायर किया।

राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के उप-अभियोजक जनरल मुजफ्फर अब्बासी और जांच अधिकारी उमर नदीम ने इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत में मामला दायर किया।

इस मामले में कुल आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है जिनमें पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी प्रमुख खान (71) के अलावा उनकी पत्नी बुशरा बीबी, उनकी दोस्त फरहत शहजादी उर्फ ​​फराह गोगी, पीटीआई नेता जुल्फी बुखारी, शहजाद अकबर और बैरिस्टर जिया-उल-मुस्तफा नसीम शामिल हैं।

‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार, एनएबी ने शुक्रवार को 19 करोड़ ब्रिटिश पाउंड (50 अरब पाकिस्तानी रुपये) के निपटान मामले में पूर्व प्रधानमंत्री खान, उनकी पत्नी और अन्य संदिग्धों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दायर किया।

यह मामला तब सामने आया जब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अपनी जांच पूरी कर ली और अदालत ने 19 करोड़ ब्रिटिश पाउंड से जुड़े अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में पीटीआई प्रमुख को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अल-कादिर ट्रस्ट मामला 19 करोड़ ब्रिटिश पाउंड के निपटान से जुड़ा है। ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी ने पाकिस्तान के एक दिग्गज भूमि संबंधी कारोबारी से रकम वसूलने के बाद इसे पाकिस्तान भेजा था।

उस समय प्रधानमंत्री होने के नाते खान ने राष्ट्रीय खजाने में इस रकम को जमा कराने के बजाय व्यवसायी को अनुमति दे दी कि वह कुछ साल पहले उच्चतम न्यायालय द्वारा उस पर लगाए गए लगभग 450 अरब रुपये के जुर्माने का आंशिक भुगतान करने के लिए इस राशि का उपयोग करे।

इसके बदले में कारोबारी ने पंजाब के झेलम जिले के सोहावा इलाके में अल-कादिर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी द्वारा स्थापित ट्रस्ट को कथित तौर पर लगभग 57 एकड़ जमीन उपहार में दी थी।

इस सप्ताह की शुरुआत में 27 नवंबर को मामले की सुनवाई करते हुए जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मुहम्मद बशीर ने पीटीआई अध्यक्ष को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू