विदेश की खबरें | पाकिस्तान: भारी बारिश के कारण मकान की छत गिरी, तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले में भारी बारिश के बाद एक मकान की छत गिरने से एक किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 31 जुलाई पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले में भारी बारिश के बाद एक मकान की छत गिरने से एक किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, जिले की सराय नौरंग तहसील में यह घटना बुधवार देर रात उस समय हुई, जब मूसलाधार बारिश के चलते पहले से जर्जर मकान की संरचना और कमजोर हो गई थी।

बचाव कर्मियों ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने राहत अभियान में मदद की।

अधिकारियों ने भारी बारिश के मद्देनजर इलाके में मौजूद अन्य जर्जर इमारतों के लिए चेतावनी जारी की है।

उन्होंने शनिवार को उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में हिमनदीय बाढ़ की चेतावनी दी थी और इस हफ्ते क्षेत्र में और अधिक बारिश होने का अनुमान जताया था।

जब पहाड़ों पर जमी बर्फ से बनी झील टूट जाती है और बहुत सारा पानी नीचे बहने लगता है, तो उसे हिमनदीय बाढ़ कहते हैं।

स्थानीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता अनवर शहजाद ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में कहीं अधिक बारिश दर्ज की गई है और क्षेत्र में हिमनद झीलों के फटने की आशंका के चलते बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड