विदेश की खबरें | पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को किया तलब
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान ने सोमवार को भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया।
इस्लामाबाद, 13 जुलाई नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान ने सोमवार को भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि राखचिकरी और खुइराटा सेक्टर में बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में उसके छह नागरिक घायल हो गए।
यह भी पढ़े | अफगानिस्तान: तालिबान के हमले में 16 लोगों की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल.
वक्तव्य में आरोप लगाया गया कि भारतीय सेना “नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा के पास तोपखाने, मोर्टार और स्वचालित हथियारों से गोले दाग कर लगातार नागरिकों को निशाना बना रही है।”
पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया है कि इस साल संघर्ष विराम का उल्लंघन होने की 1,659 घटनाओं में 14 लोग मारे गए और 129 अन्य घायल हो गए।
यह भी पढ़े | Coronavirus Update: दुनियाभर में कोरोना के आकड़ें 1.29 करोड़ के करीब, 5.68 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.
वक्तव्य के अनुसार भारतीय पक्ष से 2003 में हुए समझौते का मान रखने को कहा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)