विदेश की खबरें | पाकिस्तान : सेना पर हमले की साजिश रचने के आरोप में छह आतंकवादी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने सैन्यकर्मियों पर हमले की साजिश रचने के आरोप में अफगानिस्तान से संचालित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान के छह कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

लाहौर , एक अप्रैल पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने सैन्यकर्मियों पर हमले की साजिश रचने के आरोप में अफगानिस्तान से संचालित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान के छह कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) के अधिकारियों ने बताया कि चार कथित आतंकवादियों को रावलपिंडी से गिरफ्तार किया गया जबकि दो को पंजाब सूबे की राजधानी लाहौर से पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर बुधवार को कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने रावलपिंडी में कार्रवाई की और ग्रेनेड धमाके में शामिल चार कथित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों ने पिछले साल रावलपिंडी में ग्रेनेड धमाका किया था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 15 अन्य घायल हुए थे।

सीटीडी ने कहा, ‘‘ गिरफ्तार आतंकवादी कानून प्रवर्तन एजेंसी और सैन्य कर्मियों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।’’

सीटीडी के मुताबिक उनके पास से विस्फोटक, डेटोनेटर, मोबाइल फोन और आतंकवाद में इस्तेमाल अन्य सामग्री बरामद की गई।

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान कथित आतंकवादियों ने बताया कि वे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की विचारधारा से प्रभावित होकर कट्टर हुए थे लेकिन अब अफगानिस्तान में बैठे आका के लिए काम कर रहे थे।

उन्होंने बताया, ‘‘इन आतंकवादियों को आंतकी गतिविधियों के लिए अफगानिस्तान से धन मिल रहा था। इन्होंने रावलपिंडी और इस्लामाबाद में सैनिकों पर हमले की योजना बनाई थी।

छापेमारी की एक अलग कार्रवाई में सीटीडी ने बुधवार को लाहौर से टीटीपी के दो कथित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि लाहौर से गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान अब्दुल करीम एवं अब्दुल बासित के तौर पर की गई है और वे कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर हमले की योजना बना रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड