विदेश की खबरें | पाकिस्तान: केपीके विधानसभा में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम को आवंटित आरक्षित सीट पर सिख नेता की जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की विधानसभा में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-एफ (जेयूआई-एफ) को आवंटित अल्पसंख्यक सीट पर एक सिख नेता को चुना गया है। प्रांतीय निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 17 जुलाई पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की विधानसभा में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-एफ (जेयूआई-एफ) को आवंटित अल्पसंख्यक सीट पर एक सिख नेता को चुना गया है। प्रांतीय निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

आयोग ने कहा कि जेयूआई-एफ उम्मीदवार गुरपाल सिंह अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित सीट पर निर्विरोध निर्वाचित हुए, जो अल्पसंख्यक सिख समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सिंह खैबर जिले के बारा में मलिक दीन खेल जनजाति से ताल्लुक रखते हैं।

अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) की शाहिदा वहीद प्रांतीय विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर ड्रॉ के जरिये चुनी गईं।

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और जेयूआई-एफ के बीच एक आरक्षित अल्पसंख्यक सीट तथा एएनपी और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के बीच एक आरक्षित महिला सीट के आवंटन के लिए ड्रॉ की प्रक्रिया आयोजित की गई थी।

कार्यवाही के दौरान, पीएमएल-एन प्रतिनिधिमंडल ने औपचारिक रूप से अपने उम्मीदवार गोरसरन लाल को जेयूआई-एफ उम्मीदवार सिंह के पक्ष में वापस ले लिया। नतीजतन, आरक्षित अल्पसंख्यक सीट जेयूआई-एफ को दे दी गई, जिससे उन्हें प्रांतीय विधानसभा में एक अतिरिक्त सीट मिल गई।

इसी तरह, महिलाओं के लिए आरक्षित सीट के आवंटन के वास्ते एएनपी और पीटीआई के बीच ड्रॉ हुआ। परिणामों में शाहिदा को सफल घोषित किया गया।

पाकिस्तान में राजनीतिक दलों को महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित सीटें विधानसभाओं में उनके संख्या बल के आधार पर आनुपातिक रूप से प्रदान की जाती हैं।

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को खैबर-पख्तूनख्वा प्रांतीय विधानसभा में आरक्षित सीटों के आवंटन के संबंध में अपने फैसले की घोषणा की थी।

जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली ‘पीटीआई’ ने पिछले साल के चुनावों के बाद खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में सरकार बनाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान