जरुरी जानकारी | पाकिस्तान ने 2019-20 में 10.5 अरब डालर के ऋण समझौते किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. धन की तंगी झेल रहे पाकिस्तान ने 2019-20 में विदेशी स्रोतों से कुल मिलाकर 10.447 अरब डालर का कर्ज लेने के अनुबंध किए। यह इससे पिछले वर्ष के दौरान लिए गए 8.4 अरब डालर के कर्ज से एक चौथाई अधिक है।

इस्लामाबाद, 12 दिसंबर धन की तंगी झेल रहे पाकिस्तान ने 2019-20 में विदेशी स्रोतों से कुल मिलाकर 10.447 अरब डालर का कर्ज लेने के अनुबंध किए। यह इससे पिछले वर्ष के दौरान लिए गए 8.4 अरब डालर के कर्ज से एक चौथाई अधिक है।

पाकिस्तान ने इन कर्जों के लिए बहुपक्षीय वित्तीय संगठनों और वाणिज्यक बैंकों का सहारा लिया है।

यह भी पढ़े | Best Bikini Look 2020: हॉट बिकिनी पहन पूरे साल खबरों में बनी रही बॉलीवुड की ये हसीनाएं, देखिए ये ग्लैमरस फोटोज.

विदेशी आर्थिक सहायता (2019-20) के बारे आर्थिक मामलों के मंत्रालय की वार्षिक रपट में कहा गया है कि आलोच्य अवधि में देश को विदेशी वित्तीय सहायता में 99 प्रतिशत हिस्सा कर्ज और एक प्रतिशत अनुदान का है।

पाकिस्तान को पिछले वित्त वर्ष के दौरान मिली 10.447 अरब डालर की आर्थिक सहायता में 6.79 अरब डालर एशियायी विकास बैंक, विश्व बैंक और इस्लामिक विकास बैंक जैसी बहुपक्षीय संगठनों से मिले।

यह भी पढ़े | Pakistan: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड लखवी को Imran Govt देगी हर महीने खर्च के लिए डेढ लाख रुपये, UNSC की मंजूरी.

इसके अलावा 3.463 अरब डालर विदेशी बैंकों से वाणिज्यक कर्ज तथा 19.3 करोड़ रुपये दूसरे देशों की सरकारों से कर्ज के रूप में प्राप्त हुए।

रपट में कहा गया है कि कर्ज की किस्तों का स्तर ऊंचा होने के बावजूद 2019-20 में पाकिस्तान विदेशी सहायता जुटाकर अपनी देनदारियां पूरी करने में सफल रहा। रपट में यह भी कहा है कि पाकिस्तान सरकार विदेशों से ऊंची लगात पर अल्पकालिक नकद कर्ज सहायता की जगह उदार शर्तों वाले दीर्घकालिक ऋण पाने पर ध्यान दे रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस