विदेश की खबरें | पाकिस्तान : सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सात आतंकी मारे गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अफगानिस्तान की सीमा से सटे खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मारवात इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच बृहस्पतिवार रात कई घंटे लंबी मुठभेड़ हुई।
अफगानिस्तान की सीमा से सटे खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मारवात इलाके में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच बृहस्पतिवार रात कई घंटे लंबी मुठभेड़ हुई।
सेना ने एक बयान में कहा कि हमलावरों को मार गिराया गया, लेकिन तीन जवानों की जान चली गई।
इनमें से एक हमले में मोटरसाइकिल पर सवार एक आत्मघाती हमलावर ने सुरक्षा बलों के आवास परिसर के पास खुद को विस्फोट में उड़ा लिया।
बयान में कहा गया कि सेना अभी भी इलाके में उन आतंकवादियों की तलाश कर रही है, जो हमलों के बाद भाग निकले थे।
हालांकि, किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)