खेल की खबरें | पाकिस्तान ने लंच तक चार विकेट पर 242 रन बनाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मैच का शुरूआती तीन दिनों में खेल का अधिकांश हिस्सा बारिश और खराब रोशनी की भेंट चढ़ गया।

मैच का शुरूआती तीन दिनों में खेल का अधिकांश हिस्सा बारिश और खराब रोशनी की भेंट चढ़ गया।

पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 188 रन की। बाबर और अजहर अली ने तीसरे विकेट के लिए 123 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इबादत हुसैन (79 रन पर एक विकेट) ने अजहर को आउट कर उनकी 56 रन की पारी को खत्म किया।

इसके दो ओवर बाद तेज गेंदबाज खालिद अहमद (40 रन पर एक विकेट) ने  बाबर को पगबाधा कर अपने टेस्ट करियर का पहला विकेट चटकाया।  बाबर ने 126 गेंद की पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया।

फवाद आलम और मोहम्मद रिजवान ने इसके बाद दिन के पहले सत्र में इसके बाद बांग्लादेश को वापसी करने का कोई और मौका नहीं दिया। 

दोनों ने लंच के लिए खेल रोके जाते समय पांचवें विकेट के लिए 49 रन जोड़ लिये थे। रिजवान 26 जबकि आलम 19 रन बनाकर खेल रहे है।

दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच पाकिस्तान ने आठ विकेट से जीता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\