विदेश की खबरें | पाकिस्तान: इमरान खान की पार्टी के विरोध प्रदर्शन के कारण पंजाब प्रांत का बाकी देश से संपर्क टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रहने वाली 12 करोड़ से ज्यादा की जनता का संपर्क इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के विरोध मार्च के लगातार दूसरे दिन भी देश के बाकी हिस्सों से कटा रहा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 25 नवंबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रहने वाली 12 करोड़ से ज्यादा की जनता का संपर्क इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के विरोध मार्च के लगातार दूसरे दिन भी देश के बाकी हिस्सों से कटा रहा।

पुलिस ने पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

लाहौर एवं प्रांत के दूसरे हिस्सों में मुख्य सड़कों पर नाकाबंदी के कारण लोगों को ताजी सब्जियां, फल और दूध समेत अन्य जरूरी चीजें खरीदने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

लोग सड़कें बंद होने के कारण लाहौर के बाहर के इलाकों से कंटेनरों के जरिए फलों और सब्जियों की कमी से परेशान हैं।

लाहौर से दूसरे शहरों के लिए बस सेवा लगातार दूसरे दिन भी स्थगित रही, जिस कारण लाखों यात्री प्रभावित हुए।

आशंका है कि अगर पीटीआई पार्टी का विरोध प्रदर्शन कुछ और दिनों तक जारी रहा तो स्थिति और खराब हो सकती है।

लोग इस बात पर भी सवाल उठा रहे हैं कि जब मुख्य विरोध प्रदर्शन इस्लामाबाद में हो रहा है तो शहरों के अंदर और बाहर की सड़कों को बंद करने का क्या औचित्य है।

पंजाब सरकार ने सोमवार को कहा कि पीटीआई पार्टी का विरोध प्रदर्शन खत्म होने के बाद सड़कें खोल दी जाएंगी।

पंजाब की सूचना मंत्री आजमा बुखारी ने कहा, “हम पंजाब के लोगों को पीटीआई पार्टी के प्रदर्शनकारियों की दया पर नहीं छोड़ सकते इसलिए हमें लोगों की जान और संपत्ति की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाने होंगे।”

वहीं दूसरी ओर पीटीआई पार्टी का कहना है कि पंजाब एवं इस्लामाबाद में पुलिस ने 3,500 से अधिक पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने एक बयान में कहा, “इस्लामाबाद जाते समय पुलिस के साथ झड़प के दौरान दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए और 3,500 से अधिक पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।”

उन्होंने कहा कि पार्टी का इस्लामाबाद की ओर लंबा मार्च उनके सर्वोच्च नेता इमरान खान और अन्य राजनीतिक कैदियों की जेल से रिहाई और ‘न्यायपालिका की स्वतंत्रता’ तक जारी रहेगा।

पूर्व प्रधानमंत्री खान अगस्त 2023 से कई मामलों में जेल में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड