Pakistan: इमरान की रिहाई के लिए सरकार के खिलाफ और अधिक प्रदर्शन शुरू करेगी पीटीआई

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के तेजतर्रार नेता अली अमीन गांदापुर ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ और अधिक प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

Photo- X/@ImranKhanPTI

पेशावर, 8 दिसंबर : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के तेजतर्रार नेता अली अमीन गांदापुर ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ और अधिक प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. अली अमीन ने उपमहाद्वीप में एक ऐतिहासिक लड़ाई का जिक्र करते हुए शनिवार को कहा, ‘‘हम पानीपत की लड़ाई की तरह हमले जारी रखेंगे. अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो हम जीतेंगे.’’

उन्होंने खान की रिहाई की मांग को लेकर 24 नवंबर को इस्लामाबाद में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी द्वारा किए गए मार्च का जिक्र करते हुए यह बात कही. अली अमीन ने कहा, ‘‘हमने अभी तक सिर्फ पांच हमले किए हैं और बाकी हमले भी जारी रखेंगे.’’ यह भी पढ़ें : India-Bangladesh Relations: भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव के बीच विदेश सचिव मिसरी सोमवार को ढाका का दौरा करेंगे

इमरान खान की पार्टी ने अपनी तीन मांगों को लेकर इस्लामाबाद तक मार्च करने की घोषणा की थी. पार्टी जेल में बंद खान और अन्य नेताओं को रिहा करने, आठ फरवरी के चुनाव में पार्टी की जीत को मान्यता देने के अलावा 26वें संविधान संशोधन को निरस्त करने की मांग कर रही है. 26वें संविधान संशोधन ने न्यायाधीशों और मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की प्रक्रिया को बदल दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड