विदेश की खबरें | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज ने शांति की पहल के लिए अमेरिकी नेतृत्व को शुक्रिया कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शांति स्थापित करने के लिए शनिवार को अमेरिकी नेतृत्व को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में मुद्दों के समाधान की नयी शुरुआत होगी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 10 मई पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शांति स्थापित करने के लिए शनिवार को अमेरिकी नेतृत्व को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में मुद्दों के समाधान की नयी शुरुआत होगी।

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान और भारत के बीच संघर्ष विराम के संबंध में सोशल मीडिया पर यह टिप्पणी की।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके नेतृत्व और क्षेत्र में शांति के लिए सक्रिय भूमिका को लेकर धन्यवाद देते हैं। पाकिस्तान इस परिणाम को सुगम बनाने के लिए अमेरिका की सराहना करता है, जिसे हमने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के हित में स्वीकार किया है।’’

शहबाज ने दक्षिण एशिया में शांति के लिए बहुमूल्य योगदान के लिए अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भी शुक्रिया कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान का मानना ​​है कि यह उन मुद्दों के समाधान की दिशा में एक नयी शुरुआत है, जिन्होंने क्षेत्र को परेशान किया है और शांति, समृद्धि और स्थिरता के मार्ग को बाधित किया है।’’

इससे पहले, शहबाज के बड़े भाई और तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान एक “शांतिप्रिय” देश है, लेकिन वह “अपनी रक्षा करना भी जानता है।’’

उनकी यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह घोषणा किए जाने के बाद आई है कि भारत और पाकिस्तान “पूर्ण और तत्काल” संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं।

नवाज ने कई दिनों की अशांति और तनाव के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पाकिस्तान एक शांतिप्रिय देश है और अमन पसंद करता है, लेकिन यह भी जानता है कि अपनी रक्षा कैसे करनी है।”

सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) पार्टी के प्रमुख नवाज शरीफ ने नागरिक और सैन्य नेतृत्व को बधाई दी।

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान को गौरवान्वित करने के लिए अल्लाह का शुक्रिया। मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल जहीर सिंधु और पाकिस्तान के सशस्त्र बलों को बधाई देता हूं।”

पूर्व विदेश मंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा बातचीत और कूटनीति को शांति का एकमात्र व्यावहारिक रास्ता माना है और “युद्ध, हिंसा और आक्रामकता कभी भी इसका जवाब नहीं हैं।”

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा, “अब जबकि भारत और पाकिस्तान दोनों संघर्ष विराम और वार्ता पर सहमत हो गए हैं, हम इसका कूटनीति की जीत के रूप में स्वागत करते हैं। हम इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने में शामिल अमेरिका, सऊदी अरब और सभी देशों की भूमिका की सराहना करते हैं।”

उन्होंने कहा, “एक पाकिस्तानी होने के नाते मुझे अपने लोगों, अपनी सेना और विशेषकर हमारी वायु सेना पर बहुत गर्व है।”

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख गौहर अली खान ने कहा कि यह अच्छी बात है कि क्षेत्र में शांति लौट रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान द्वारा दिए गए जवाब से देश गौरवान्वित हुआ है।

उन्होंने ‘जियो न्यूज’ से बात करते हुए कहा, “हमारी प्रतिक्रिया ने भारत को सफेद झंडा (शांति) लेकर आने के लिए मजबूर किया।”

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरयम नवाज ने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज, सेना प्रमुख जनरल मुनीर, पाकिस्तानी सशस्त्र बल और उनके पिता नवाज शरीफ ने “देश को गौरवान्वित किया है” और दुनिया को दिखाया है कि पाकिस्तान “सुरक्षित और देशभक्त हाथों” में है।

इससे पहले उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक डार ने राष्ट्र को संघर्षविराम के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “पाकिस्तान और भारत तत्काल प्रभाव से संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\