विदेश की खबरें | पाकिस्तान : पुलिस ने पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) समूह के सदस्यों सहित पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीडीटी) ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 16 जुलाई पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) समूह के सदस्यों सहित पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीडीटी) ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि पंजाब के मुल्तान और गुजरांवाला जिले में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान शनिवार को ये गिरफ्तारियां हुई हैं।

विभाग ने कहा कि यह आतंकवादी आईएसआईएस आतंकी समूह, बलूचिस्तान मुक्ति सेना और लश्कर-ए-झंगवी (लेईजे) से संबंधित हैं। विभाग के मुताबिक, संदिग्ध आतंकवादी मुल्तान और गुजरांवाला में महत्वपूर्ण ठिकानों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना चाहते थे।

सीटीडी ने आतंकियों के पास से 555 ग्राम विस्फोटक, डेटोनेटर, सेफ्टी फ्यूज और आईएसआईएस तथा बलूचिस्तान मुक्ति सेना का प्रतिबंधित साहित्य बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों को पूछताछ के लिए एक अज्ञात जगह पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

सीटीडी ने इस साल पंजाब से तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और आईएसआईएस के सौ से ज्यादा संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

जितेंद्र रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड