विदेश की खबरें | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने तोशाखाना मामले में अयोग्य ठहराए जाने के बाद इमरान को कहा ‘प्रमाणित चोर’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तोशाखाना मामले में संपत्ति छिपाने के लिए अयोग्य ठहराए जाने के एक दिन बाद शनिवार को इमरान खान को ‘प्रमाणित चोर’ करार दिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 22 अक्टूबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तोशाखाना मामले में संपत्ति छिपाने के लिए अयोग्य ठहराए जाने के एक दिन बाद शनिवार को इमरान खान को ‘प्रमाणित चोर’ करार दिया।

खान (70) को शुक्रवार को पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने राष्ट्र के उपहारों को बेचने के बाद प्राप्त धन के बारे में सूचित करने में विफल रहने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। इसे तोशाखाना मामले के रूप में भी जाना जाता है।

लाहौर में संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा कि खान को ‘‘प्रमाणित झूठा और चोर’’ साबित कर दिया गया है। हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि यह खुशी का नहीं, बल्कि गहन सोच विचार करने का क्षण है।

शरीफ ने कहा कि खान ने देश के तोशाखाना से रियायती मूल्य पर खरीदे गए उपहारों को भारी मुनाफे पर बेचा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें उपहारों की नीलामी करनी चाहिए थी और आय को सरकारी खजाने में जमा करना चाहिए था।

शरीफ ने कहा कि उन्हें भी एक निश्चित राशि का भुगतान करके आधिकारिक उपहार खरीदने के बारे में कैबिनेट डिवीजन से एक पत्र मिला था। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पत्र का जवाब देते हुए कहा, ‘नहीं, शुक्रिया’ और तोशाखाना में (उपहार) जमा कर दिया।’’

शरीफ ने कहा कि आधिकारिक उपहारों को अब प्रधानमंत्री आवास में प्रदर्शित किया जा रहा है ताकि इस धारणा को दूर किया जा सके कि वे गायब हो गए हैं। उन्होंने खान पर स्थानीय कानूनों का उल्लंघन करके इस्लामाबाद के उपनगरीय इलाके में अपना बनिगला आवास बनाने और बाद में सत्ता में रहने पर इसे वैध बनाने का भी आरोप लगाया।

शरीफ ने खान के इन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि अयोग्यता के फैसले में पूर्व प्रधानमंत्री और उनके भाई नवाज शरीफ शामिल थे। प्रधानमंत्री ने ‘फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स’ (एफएटीएफ) की ‘ग्रे लिस्ट’ से बाहर निकलने पर पाकिस्तान को बधाई दी।

तोशाखाना की स्थापना 1974 में हुई थी। यह कैबिनेट डिवीजन के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत एक विभाग है और शासकों, सांसदों, नौकरशाहों और अधिकारियों को अन्य सरकारों और राष्ट्रों के प्रमुखों और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दिए गए कीमती उपहारों को संग्रहित करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान