देश की खबरें | पाकिस्तान से जुड़े आतंकी-मॉड्यूल का पर्दाफाश, दो खालिस्तानी आतकंवादी गिरफ्तार: पंजाब पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने पाकिस्तान से जुड़े आतंकी-मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दो कथित खालिस्तानी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जो राज्य में सिलसिलेवार हमले और निशाना बनाकर हत्याएं करने की योजना बना रहे थे।

जियो

चंडीगढ़, 19 जून पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने पाकिस्तान से जुड़े आतंकी-मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दो कथित खालिस्तानी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जो राज्य में सिलसिलेवार हमले और निशाना बनाकर हत्याएं करने की योजना बना रहे थे।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार देर रात जंदियाला थानांतर्गत जीटी रोड पर गुरदासपुरिया ढाबा के निकट छापेमारी कर गुरमीत सिंह और विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Elections 2020: वाईएसआर कांग्रेस को आंध्र प्रदेश की सभी 4 राज्यसभा सीटों पर मिली जीत.

उन्होंने कहा कि उनके पास से जर्मनी में निर्मित एमपी5 सब मशीन गन, नौ एम.एम की पिस्तौल, चार मैग्जीन, दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन मोबाइल फोन से की गई भड़काऊ बातचीत, संदेश और तस्वीरें वगैरह भी निकलवा ली गई हैं।

गुप्ता ने कहा कि मोबाइल फोन में पाकिस्तान स्थित तत्वों को भेजी और उसने प्राप्त की गईं तस्वीरें, ऑडियो संदेश समेत कई तरह के संदिग्ध लेन-देन के बारे में पता चला है।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Elections:मध्य प्रदेश से बीजेपी से ज्योतिरादित्य सिंधिया,सुमेर सिंह सोलंकी और कांग्रेस से दिग्विजय सिंह राज्यसभा का चुनाव जीते: 19 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, गुरमीत सिंह के मोबाइल फोन से खालिस्तान के गठन का प्रचार करने वाले कई पोस्ट, वेब-लिंक और पाकिस्तानी प्रतिष्ठानों द्वारा प्रायोजित भारत विरोधी तत्व मिले हैं हैं। वह लगातार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था।

गुप्ता ने कहा कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम और गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

डीजीपी के अनुसार, अमृतसर के सुल्तानविंड रोड पर गांडा सिंह कॉलोनी के रहने वाले 44 वर्षीय गुरमीत सिंह ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उनके पाकिस्तान स्थित आकाओं ने उन्हें पंजाब में, खासकर उन लोगों को निशाना बनाकर आतंकी हमले करने का निर्देश दिया था, जो किसी विशेष समुदाय से संबंध रखते हैं, ताकि खालिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाया जा सके।

गुरमीत सिंह ने कहा कि वह करीब तीन साल पहले अपने आकाओं से मिलने के लिये पाकिस्तान गया था।

गुप्ता ने कहा कि उनके पाकिस्तान स्थित आकाओं का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान मौतों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार; VIDEO

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल

Mahavitaran Tariff Cut From April 1: महाराष्ट्र में बिजली सस्ती, 100 यूनिट तक के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त