विदेश की खबरें | पाकिस्तान : पत्रकार ने खुद के अपहरण का नाटक रचा, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के एक पत्रकार को सिंध प्रांत में संपत्ति कब्जाने के लिए अपने अपहरण का नाटक रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कराची, 19 जनवरी पाकिस्तान के एक पत्रकार को सिंध प्रांत में संपत्ति कब्जाने के लिए अपने अपहरण का नाटक रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

सिंध सूबे के खैरपुर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि वरिष्ठ पत्रकार फैयाज सोलंगी को उसके एक अन्य रिश्तेदार व कुख्यात डाकू मजहर सोलंगी के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सोलंगी ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर अपने अपहरण की झूठी कहानी रची थी।

खैरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तौहीद मेमन ने कहा, ‘‘पिछले हफ्ते जब खैरपुर से एक पत्रकार के अपहरण की खबर आई और विरोध प्रदर्शन और धरने हुए, तो पुलिस की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई। गहन जांच की गई और असलियत सामने आई।’’

मेमन ने कहा कि अपहरण का नाटक पुलिस से फैयाज के चचेरे भाइयों को गिरफ्तार करवाने के लिए किया गया था, जिनके साथ उसका संपत्ति विवाद था।

उन्होंने बताया कि फैयाज ने मजहर से संपर्क किया और दोनों ने मिलकर अपहरण की झूठी कहानी रची।

मेमन ने बताया, ‘‘ फैयाज ने डकैतों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के वीडियो भी मीडिया को भेजे और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए, ताकि पुलिस पर अपने चचेरे भाइयों को गिरफ्तार करने के लिए दबाव बढ़ाया जा सके जिसे उनके रिश्तेदार ने प्राथमिकी में नामजद किया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\